मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज प्रखंड में राज्य मिलेट मिशन के तहत किसानों का पंजीकरण शुरू, प्रति एकड़ मिलेगा 3 हजार रुपये का प्रोत्साहन
मोहम्मदगंज प्रखंड में राज्य सरकार ने राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत कम पानी में होने वाली मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी।