छीपाबडौद की हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में लहसुन के भावों में मजबूती बनी हुई है। यहां ऊटी लहसुन 24,650 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में कुल 6,450 कट्टी (लगभग 2,580 क्विंटल) लहसुन की आवक दर्ज की गई, जिसमें अच्छी गुणवत्ता वाले माल की मांग के चलते किसानों को बेहतर दाम मिले।