लाडपुरा: हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटा, करंट से महिला की मौत, 9 झुलसे, धमाके के बाद लोग घरों से बाहर भागे
Ladpura, Kota | Jul 5, 2026 कोटा में 33 KV की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर (कुचालक) धमाके के साथ टूट गया। इससे आसपास के घरों और जमीन पर करंट फैल गया। करंट से एक महिला की मौत हो गई। तीन बच्चों समेत 9 लोग झुलस गए और तड़पने लगे। दो गायों की भी मौत हो गई। हादसा अनंतपुरा थाना क्षेत्र की बरड़ा बस्ती स्थित क्रेशर रोड इलाके में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।