बरकागाँव: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थाना प्रभारीयो ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा बड़कागांव थाना परिसर एवं डाडी कला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने थाना परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आम का पौधा सहित कई तरह का थाना परिसर में पौधारोपण की। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हर व्यक्ति को अपनी प्रतिबद्धता रखनी चाहिए।