खंदौली थाना क्षेत्र में गांव से किशोरी के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शोर मचाने पर आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है,पुलिस ने आरोपी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।