धौलपुर: जिला एमसीएच अस्पताल धौलपुर में प्रसूताओं को नहीं मिला कलेवा, जताई नाराजगी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित प्रसूता कलेवा योजना, जिसका राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालन किया जा रहा है, बुधवार को जिला एमसीएच अस्पताल धौलपुर में ठप नजर आई। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को कलेवा नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने बताया कि सरकार की ओर से जच्चा महिलाओं