पूर्व में नोटिस देने के उपरांत भी जिम का पंजीकरण न होने के कारण तत्काल प्रभाव से सहारनपुर में जिमों को सील करने की कार्रवाई उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार, राहुल चोपड़ा क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा सोमवार रात्रि 7:30 बजे मसल फैक्ट्री जिम का निरीक्षण किया गया। जिम का रजिस्ट्रेशन नहीं होना पाया गया जिसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।