अनूपपुर: तुलसी महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अनूपपुर। शासकीय तुलसी महाविद्यालय में गुरुवार को “पीएम इंटर्नशिप योजना 2026” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी देते हुए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से अवगत कराया गया। प्रो. विनोद कुमार कोल ने योजना के लाभ और उद्योगों में इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डाला।