भरथना: बकेवर लुधियानी में बिजली खंभे से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक को ज़िला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के लुधियानी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार सौरभ कुमार निवासी भरईपुर और उनका साथी हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को 50शैय्या अस्पताल बकेवर पहुंचाया, जहां डॉ. अजय मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।