खाचरौद: ग्राम कमठानी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर लुढ़का, बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत
जिले खाचरोद से 14 किलोमीटर दूर कमठानी गांव में दर्द हादसा हो गया,बिना ड्राइवर के टैक्टर लुढ़का और बाइक सवार दम्पति को रोंदते हुए खाई में जा पहुंचा। जिसमे पति की मोत हो गई पत्नी गम्भीर घायल जिसका रतलाम में ईलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है।कमठानी गांव के किसान हिम्मत सिंह के घर आंगन में सोयाबीन से भरा हुआ खड़ा था।