रावतभाटा: भैंसरोड़गढ़ थाने में काली नागिन का खौफ, पुलिसकर्मियों ने दिखाई सूझबूझ, रेस्क्यू टीम ने नागिन की जान सुरक्षित बचाई
विजय सिंह ने बुधवार रात 10 बजे बताया कि भैंसरोड़गढ़ थाना परिसर में बुधवार को काली नागिन मिलने से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। नागिन कंप्यूटर रूम के बाहर दिखाई दी थी। कांस्टेबल महेश चौधरी ने तुरंत वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू टीम के मोहम्मद ताहिर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ताहिर ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद नागिन को सुरक्षित पकड़ा और अभयारण्य क्षेत्र में छोड़ दिया ।