चंदला: बछोन तिगैला के आगे 112 पुलिस की तत्परता से बची दो युवकों की जान, सड़क हादसे के बाद तत्काल अस्पताल पहुँचाया
चंदला क्षेत्र के बछोन तिगैला के आगे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक सनी सेन और मनीष सेन घायल हो गए। बताया गया कि वे अपने परिजनों के साथ एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिलते ही 112 पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।