सिंघवारा: सिंहवाड़ा: कालीगांव में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ी किशोरी, 2 घंटे से रेस्क्यू जारी
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कालीगांव पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। किशोरी की पहचान धनवंती कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया। बिजली विभाग को सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 2 घंटे से चढ़ी है