इटकी: इटकी में मंदिर निर्माण विवाद सुलझा! पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर बनी 11 सदस्यीय कमेटी, जिसकी देखरेख में बनेगी ।
Itki, Ranchi | Jul 2, 2026 रांची के इटकी ठाकुरगांव खोरखा टोली में हनुमान मंदिर और चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद आखिरकार सुलझ गया है। गैरमजरुआ जमीन पर निर्माण से सड़क संकरी होने को लेकर उपजे तनाव के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में इटकी थाना परिसर में हाई-लेवल बैठक हुई। BDO, DSP, थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से 11 सदस्यीय टीम बनी।