सहारनपुर: बजाज शुगर मिल गांगनौली के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने गन्ना अधिकारी कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
बजाज शुगर मिल गांगनौली द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के नेताओं और दर्जनों किसानों ने मंगलवार को लगभग 11 बजे जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यालय पहुँचे और धरने पर बैठ गए।