जुलाना: करसोला गांव से 17 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Julana, Jind | Jan 29, 2024 सोमवार को जुलाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने करसोला गांव से 17 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करसोला गांव निवासी कृष्ण उर्फ टेंपो अवैध शराब बेचने का काम करता है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।