हाथरस: गांव वीरनगर में संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने दहेज के चलते हत्या का लगाया आरोप
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर मे एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गांव वीरनगर पहुंचे गर्भवती महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।