अररिया: शिवपुरी वार्ड संख्या 9 में नल जल योजना के जल मीनार का हाल बेहाल, लोगों को नहीं मिल रहा पानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Araria, Araria | Mar 16, 2025 अररिया शहर के शिवपुरी, वार्ड संख्या 9 में नल जल योजना के तहत निर्मित जल मीनार स्थानीय निवासियों के लिए एक सोभा की वस्तु बन कर रह गई है। पिछले 9 महीनों से वार्डवासियों को नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं और उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है।