गिरिडीह: कर्णपुरा में दो बाइकों की टक्कर, चार घायल, 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। गुरुवार को 4 बजे सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मोहनपुर निवासी पिंकू तुरी, हारोडीह निवासी दिलीप तुरी , बिशनीशरण निवासी सोनू सोरेन और इसकी पत्नी चंपा सोरेन शामिल हैं।बताया गया कि एक एक बाइक पर दो-दो लोग सवार थे।