फतेहपुर: जहानाबाद में तेज रफ्तार DCM की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक युवक घायल, DCM दुकान में घुसा
फतेहपुर जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाजार से लौट रहे दो किसानों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू वाहन एक दुकान में जा घुसा, जहां बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बकेवर क्षेत्र के आ