मालथोन: वार्ड नंबर 1 में तेज आंधी-तूफान से मकान का छप्पर उड़ा, लोग बाल-बाल बचे
Malthon, Sagar | Jun 1, 2026 सोमवार को मालथौन में सुबह 9 से 10 के बीच अचानक आई तेज आंधी तूफान से नगर में कई घरों के छान छप्पर उड़ गए। रामबाबू यादव वार्ड नंबर एक निवासी अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे तभी अचानक तेज आंधी तूफान की वजह से घर का छान छप्पर उड़ गया जिसमें सीमेंट की चद्दर टूट कर घर में जा गिरी जिससे घर के सदस्य बाल बाल बच गए।आंधी से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।