डबवाली: पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम क्षेत्र से एक युवक को 1 किलो 195 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Dabwali, Sirsa | Nov 7, 2025 पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम क्षेत्र से एक युवक को एक किलो 195 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7 बजे के दौरान सीआईए प्रभारी राजपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम सिरसा रोड पर गश्त पर जा रही थी।