शामली: झिंझाना के खानपुर कलां में टूटा 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंबा, हादसों को दे रहा है दावत
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में करनाल हाईवे पर जाने वाली लिंक रोड पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंबा बीच से टूटकर खतरनाक हालातों में टिका हुआ है, जिसके गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि मार्ग से लोगों का आवागमन बना रहता है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।