भोगांव: बेवर क्षेत्र में आंगनबाड़ी योजना के तहत मिला दलिया का पैकेट भूसेनुमा निकला, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो विकासखंड बेवर के प्रागपुर गांव का है,जहां के रहने वाले विवेक का कहना है कि उनके घर पर ये दलिया के पैकेट आंगनबाड़ी योजना की एक योजना के अंतर्गत मिले थे जिसे खोलने के बाद उसके अंदर भूसेनुमा लकड़ियां निकलीं,दलिया की क्वालिटी खाने योग्य नहीं ,वहीं दलिया बनाने वाली कंपनी ने पैकेट पर एक्सपायरी डेट भी अंकित नहीं की है।