राजातालाब: परमपुर कट के पास मैजिक और ट्रक की टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
परमपुर कट के पास मैजिक-ट्रक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर कट के पास रविवार की भोर लगभग 03 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मैजिक वाहन राजातालाब से विवाह संबंधी कार्यक्रम से वापस हरहुआ की ओर जा रहा था।