शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 397 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | May 24, 2026 रविवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पर कुल 397 वाहनों के चालान किए गए। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।