गिरिडीह: झारखंड प्रीमियर लीग की टीम रांची टाइटन्स ने किया शानदार नगर भ्रमण,भ्रमण टुंडी रोड सलूजा गोल्ड कार्यालय से हुआ प्रारंभ
झारखंड प्रीमियर लीग की टीम रांची टाइटन्स ने रविवार को 4 बजे से शानदार नगर भ्रमण किया। उनका नगर भ्रमण टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड कार्यालय से प्रारंभ हुआ।यहां सलूजा गोल्ड ग्रुप के साथ एसपी डॉ विमल कुमार,मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार और सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।