बैरिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सामाजिक सरोकार को मजबूत करते हुए जीव दया फाउंडेशन द्वारा 5 वर्ष तक आयु वर्ग के 96 नन्हे बच्चों के बीच ड्रेस, जूता, मोजा एवं स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना रहा।