मुसरीघरारी की एक महिला बाइक की चपेट में आने से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि वह अपने परिजन के साथ मुजफ्फरपुर इलाज के लिए जा रही थी इसी क्रम में चौराहे पर बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गई। सर में काफी चोट आई है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है