गढ़मुक्तेश्वर: मोहल्ला ब्रजघाट में करीब 25 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला ब्रजघाट में बृहस्पतिवार को करीब 25 वर्षीय युवक विकास ने गृह क्लेश के चलते पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जैसे ही परिवार को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।