मंझिआंव: मझिआंव में दर्दनाक हादसा: बिना रेलिंग की छत से गिरकर वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की मौत, पत्रकारिता जगत में शोक
गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद दुखद हादसे में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार (54 वर्ष) की मौत हो गई। बताया गया कि वे अपने रिश्तेदार के घर की बिना रेलिंग वाली छत पर सोए हुए थे, जहां से गिरने के कारण उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, विनय कुमार बुधवार