BHU में कुलपति के कार्यकाल समाप्ति पर बवाल, छात्रों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन के कार्यकाल की समाप्ति के बाद विश्वविद्यालय में विरोध और पार्टी के दो अलग-अलग पक्ष देखने को मिले। एक ओर जहां विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के कार्यकाल के समापन पर पार्टी का आयोजन किया, वहीं दूसरी ओर छात्रों ने इस अवसर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।