अंबाह: चंबल: बीच का पुरा में बेटे को बचाने के लिए पिता ने मगरमच्छ से भिड़कर दिखाई बहादुरी
Ambah, Morena | Apr 24, 2026 चंबल में मौत से मुकाबला: पिता की बहादुरी से बची बेटे की जान शुक्रवार दोपहर 12 बजे बीच का पूरा निवासी 25 वर्षीय लोकेंद्र अपनी मवेशियों को पानी पिलाने चंबल नदी गया, तभी मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया। उसकी चीख सुनकर पास खड़े पिता राजमन रजक ने डंडे से हमला कर मगरमच्छ को भगा दिया। घायल लोकेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।