दया हृदय आश्रम, पन्ना में आज शनिवार की दोपहर 3:00 बजे अमानगंज पुलिस की मौजूदगी में एक सराहनीय मानव सेवा का कार्य संपन्न हुआ। मानसिक रूप से विक्षिप्त रामकली रेले, जो लंबे समय से पुलिस थाना परिसर के आसपास रह रही थीं, जिसको सुरक्षित रूप से आश्रम भिजवाया गया।