भभुआ: भभुआ कोर्ट ने नाबालिक पीड़िता से अमानवीय कृत के अभियुक्त को 15 वर्ष और तीन आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की सुनाई सजा
Bhabua, Kaimur | Nov 29, 2025 रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक पिडीता से अमानवीय कृत के आरोप में कोर्ट ने दोषी पाते हुए एक आरोपी को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई जबकि पीड़िता के परिजनों से मार-पीटके आरोप में कोर्ट ने तीन आरोपियों को तीन-तीन वर्ष सश्रम करावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी पोक्सो एक्ट के लोक अभियोजक शशि भूषण पांडे द्वारा शनिवार की दोपहर मीडिया को दी गई।