पचोर: पचोर नगर में पहली बार निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, सांसद रोडमल नागर व नपा अध्यक्ष ने खींचा रथ
पचोर में थाने के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से पचोर नगर के प्रमुख मार्ग में पहली बार भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ,नपा अध्यक्ष विकास करोड़िया पटेल दामोदर लहरी सहित समाजसेवियों ने रथ खींचा।सांसद,नपा अध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर भगवान के रथ की अगवानी की। शनिवार को शाम को 7:00 बजे पूजा आरती भी की गई।