राजनगर: राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने ग्राम कछियाना में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, राशन वितरण की परेशानी का मौके पर ही कराया
राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया इन दिनों लगातार क्षेत्र के सघन दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह ग्राम पंचायत टिकरी के अंतर्गत ग्राम कछियाना पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए लगभग आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है