डिंडौरी: हनुमान जयंती पर शांति बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई
डिंडोरी, शहपुरा, बजाग में हनुमान जयंती पर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को उनके अपने क्षेत्रो मे तैनात करते हुए सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।