शहपुरा: बरौदी घाट के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से चालक घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
बरौदी घाट के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार चालक घायल हो गया घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चालक पड़रिया कला से शादी समारोह से लौट रहा था उसी दौरान शुक्रवार तड़के सुबह लगभग 4:00 मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और चालक घायल हो गया फिलहाल घायल का उपचार जारी है।