बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव के पास तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से मोपेड सवार किसान की हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव के पास बिधूना-अछल्दा मार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार थार ने मोपेड सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की मौत हो गई।असजना गांव निवासी चंद्रपाल (45) सराय प्रथम में सहकारी संघ की गोदाम के पास धान कुट्टी मशीन लगाकर धान कूटने का काम करते हैं। वह मशीन के इंजन डीजल लेन जा रहे थे जहां पर टक्कर मार दी।