मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर में डीजे वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, शादी समारोह में छाया मातम
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलसुलमा गांव में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी धर्मदेव राम के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शादी समारोह में पहुंचे डीजे वाहन की चपेट में आने से सत्यम गं