कटंगी: जे-फार्म ऐप और सुपर सीडर से टेकाड़ी (म.) के प्रगतिशील किसान ने बदली खेती की तस्वीर
अब खेती भी स्मार्ट हो रही है। मोबाइल के एक टैप से मशीन घर आएगी और कम लागत में ज्यादा उत्पादन होगा। कटंगी विकासखंड के ग्राम टेकाड़ी-म के किसान फत्तेराज क्षीरसागर ने जे-फार्म ऐप और सुपर सीडर मशीन से खेती की तस्वीर ही बदल दी है। प्रगतिशील किसान फत्तेराज क्षीरसागर ने सोमवार 08 जून को 5.5 एकड़ भूमि में डायरेक्ट सीडेड राइस यानी डीएसआर पद्धति से धान की बुवाई कर नवाचा