शहर व गांवों में चार से पांच घंटे बंद रहेगी बिजली मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मेंटेनेंस के दौरान चार से पांच घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। कंपनी द्वारा दी गई मंगलवार को दतिया शहर में पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कालोनी, दिनारा रोड, क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग व अन्य स्थानों पर बिजली कटौती होगी.