ललितपुर: मसौरा के पास ट्रक और टैक्सी के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो, 6 लोग मरणासन्न
मसौरा के पास ट्रक एवं टैक्सी में हुई भीषण भिड़ंत के मामले में टैक्सी चालक ललितपुर निवासी गुलाब पुत्र राजाराम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए लगभग नौ लोगों में से ग्राम भैंसाई निवासी नारायन सिंह पुत्र प्रताप सिंह की रास्ते में मौत हो गई थी।वहीं दुर्घटना में घायल हुए लगभग 6 लोगों की हालत अभी भी मरणासन्न बनी हुई है।