गैरतगंज: 7वीं के नन्हे वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल: गैरतगंज में बनाई काम करती 'डिजिटल ईव्हीएम मशीन, सौ प्रतिशत सटीक नतीजे
कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, और इस बात को गैरतगंज के नन्हे वैज्ञानिकों ने पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है। नगर की शैक्षणिक संस्था एच.पी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों ने एक ऐसा नवाचार किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बच्चों ने अपनी हाईटेक लैब में एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तैयार की है, जो बिल्कुल असली