पातेपुर नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चला रही है। बुधवार की शाम चार बजे के करीब कार्यपालक पदाधिकारी दीप शिखा के नेतृत्व में अधिकारियों ने बाजार के दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों ने दुकानों से भारी मात्रा में प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त किया। वहीं प्लास्टिक का उपयोग करने वालो से जुर्माना वसूला।