घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के पाथाखेड़ा शिवाजी नगर-2 में मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के पाथाखेड़ा स्थित शिवाजी नगर-2 में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वही आगजन की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है