कानपुर: महाशिवरात्रि की तैयारी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर और जेसीपी ने जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
महाशिवरात्रि की तैयारियों के मद्देनजर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा और जेसीपी संकल्प शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने शनिवार 5 बजे जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर का विस्तृत निरीक्षण किया।मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी पर भी ध्यान दिया।