कानपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच कल आयोजित होने वाले T20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन
भारत और पाकिस्तान के बीच कल आयोजित हो रहे T- 20 मैच को लेकर सम्पूर्ण देश में उत्साह की लहर है। कानपुर में भारत की जीत को लेकर काकादेव में शनिवार 4 बजे शिक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं क्रिकेट मैच खिलाड़ियों ने हवन पूजन करते हुए भारत की जीत हो ऐसी कामना की, जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई है वैसे ही भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान को हराए।