गोपालगंज: चांदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव पहुंचा सदर अस्पताल
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय सुरेंद्र महतो की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुरेंद्र महतो बाजार से छड़ खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर ले जाया ज